Type Here to Get Search Results !

खुलासा: दो लाख के बदले देते थे पांच लाख के जाली नोट, प्रिंटिंग मशीन, पेपर जब्त

खुलासा: दो लाख के बदले देते थे पांच लाख के जाली नोट, प्रिंटिंग मशीन, पेपर जब्त

खुलासा: दो लाख के बदले देते थे पांच लाख के जाली नोट, प्रिंटिंग मशीन, पेपर जब्त
गिरफ्तार बदमाशों के संबंध में जानकारी देते एसपी

  • आठ लाख रुपए के जाली नोट के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, भेजे गए जेल

मोतिहारी पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जाली नोटों का बड़ा खेप पुलिस ने बरामद किया है। इसके साथ ही जाली नोटों के रैकेट का उद्भेदन करते हुए धंधे से जुड़े हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार जाली नोट के तस्करों में शिवहर जिला के शिवहर थाना क्षेत्र के परसौनी तैयब गांव निवासी दीपक कुमार, कोठिया गांव निवासी सुबोध कुमार, पूर्वी चंपारण जिला के पिपरा थाना क्षेत्र के चिंतामनपुर गांव निवासी संदीप सहनी तथा बेदीबन मधुबन गांव निवासी राजेश कुमार शामिल है। उक्त जानकारी शनिवार को प्रेसवार्ता के दौरान एसपी डॉ. कुमार आशीष ने दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के पास से आठ लाख रुपए का जाली नोट, जाली नोट छापने वाला प्रिंटिंग मशीन, जाली नोट बनानेवाला तीन बंडल पेपर, एक लैपटॉप, दो बाइक, एक देसी कट्टा व एक कारतूस बरामद किया गया है। 

जाली नोट लेनेवाले की पहले जुटाते थे जानकारी : एसपी ने बताया कि जाली नोट के कारोबार के रैकेट का मास्टर माइंड चिंतामनपुर का संदीप सहनी है। पूछताछ में गिरफ्तार तस्करों ने खुलासा किया है कि वे यू-ट्यूब पर जाली नोट छापने का वीडियो देखकर नोट छापने का कारोबार शुरु किए थे। इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को देकर यू-ट्यूब पर चल रहे इस प्रकार के वीडियो को बंद कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिवहर जिला का निवासी दीपक कुमार पहले जाली नोट लेनेवाले के संबंध में जानकारी जुटाता था। इसके बाद उन्हें जाली नोटों की सप्लाई संदीप सहनी करता था।

बिहार में तीसरी जाली नोट की खेप हुई है बरामद

एसपी ने बताया कि बिहार का तीसरा जाली नोट का खेप बरामद किया गया है। इसके पूर्व मधुबनी जिला में डेढ लाख रुपए का जाली नोट तथा मुजफ्फरपुर में एक लाख 54 हजार रुपए का जाली नोट बरामद हुआ था। यहां बताते चलें कि हाल ही में मोतिहारी व मुजफ्फरपुर पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में एनआइए के दो लाख रुपए के इनामी घोड़ासहन थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी सुधीर कुमार कुशवाहा को 1.54 लाख रुपए के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद देश के कई जांच एजेंसी उससे पूछताछ करने मुजफ्फरपुर पहुंची थी। एसपी ने बताया कि तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम में छतौनी थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान, पीपरकोठी थानाध्यक्ष मनोज कुमार, तकनीकी शाखा के मनीष आदि थे।

धीरे-धीरे जिला सहित अन्य जगहों पर पांव फैला रहे थे

एसपी डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार जाली नोट का कारोबार करनेवाले धंधेबाजों ने कई अहम खुलासे किए हैं। इसके आधार पर पुलिस की एक टीम अग्रेतर कार्रवाई में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार तस्करों ने खुलासा किया है कि वे दो लाख रुपए असली लेकर पांच लाख रुपए का जाली नोट देते थे। इसके साथ ही उक्त तस्कर धीरे-धीरे जिला सहित अन्य जगहों पर पांव फैला रहे थे।

साइबर कैफे में छपता था जाली नोट : एसपी 

एसपी ने बताया कि शुक्रवार को गुप्त सूचना मिली थी कि भारतीय जाली नोट के तस्कर छतौनी थाना क्षेत्र में जाली नोटों की बड़ी खेप लेकर आनेवाले हैं। सदर एसडीपीओ अरुण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम का गठन कर छापेमारी की गई। जहां से उक्त तस्करों को आठ लाख रुपए के जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया गया। पिपरा ओवरब्रीज के समीप गिरफ्तार तस्कर राजेश कुमार के साइबर कैफे में जाली नोट छापा जाता था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad


Today's Deal