Type Here to Get Search Results !

शव मिला: जल भरने के दौरान सिकरहना नदी में हूबे युवक का शव मिला

शव मिला: जल भरने के दौरान सिकरहना नदी में हूबे युवक का शव मिला

दो दिन पूर्व जल भरने आए एक युवक का शव पुलिस
ने सिकरहना नदी से शनिवार को बरामद किया। जिसकी मौत दो दिन पूर्व डूरबने से हो गई थी। मृतक पश्चिमी चंपारण के मझौलिया थाना क्षेत्र के आमवा बैरागी टोला निवासी नथुनी साह का पुत्र प्रहलाद साह 40 वर्ष बताया गया है। बताया जाता है कि मृतक सावन के पहले दिन सिकरहना पुल के समीप जल भरने आया था। जहां गहरे पानी में ड्बने से उसकी मौत हो गई। हालांकि घटना की जानकारी किसी को नहीं लगी। जिसके घर नहीं पहुंचने से परिजन खोजबीन कर रहे थे। इसी बीच घटना के दो दिन बाद मृतक का शव सिकरहना पुल के समीप देख स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad


Today's Deal