Type Here to Get Search Results !

अतरंगी भेष बनाकर कोविड का बूस्टर डोज लगवाने पहुंची Rakhi Sawant, फैंस कहने लगे 'नौटंकी'

Rakhi Sawant Booster Dose Funny Video: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) अपने बड़बोले अंदाज के कारण सभी के बीच चर्चा में रहती हैं. सोशल मीडिया राखी के फोटो और वीडियो जमकर वायरल होते हैं. हाल ही में राखी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह कोविड का बूस्टर डोज लेने पहुंची हैं. लेकिन खास बात ये है कि राखी एकदम अजीब और फनी अवतार लेकर अस्पताल गई हैं. उनका लुक देखकर फैंस मजेदार कॉमेंट कर रहे हैं.

अतरंगी भेष बनाकर कोविड का बूस्टर डोज लगवाने पहुंची Rakhi Sawant, फैंस कहने लगे 'नौटंकी'

 

राखी बूस्टर डोज लगवाने अजीबो भेष बनाकर हॉस्पिटल पहुंची हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी ने गोल्डन कलर के नकली बाल लगाए हुए हैं. बिग में वह एकदम फनी लग रही हैं.  उनका यह अनोखा लुक फैन्स को कुछ समझ नहीं आया. ज्यादातर लोग उनके बालों की हालत पे सवाल पूछ रहे हैं. एक फैन ने तो राखी को नौटंकी तक कहा दिया. 

वीडियो में राखी कह रही हैं, "आज मैं बूस्टर लगवाने आई हूं. हर जगह लोग इतने बीमार हो रहे हैं. बुखार, बुखार..हो रहा है. फिर नर्स राखी को डोज लगाने लगती है तो वह सुईं को देख चीखने लगती हैं. फैंस उनके इस रिएक्शन का भी मजाक उड़ा रहे हैं, एक फैन ने लिखा, राखी ने इतनी सर्जरी करवा रखी तो इंजेक्शन से कैसा डर? 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

इंजेक्शन लगवाने के बाद राखी कहती हैं, "मैंने आज बूस्टर लिया है ताकि मैं बीमार न पडूं. मैं लगातार ट्रेवलिंग कर रही हूं." 

बता दें कि राखी सावंत इन दिनों अपनी नये रिलेशशिप को लेकर खबरों में हैं. वह बॉयफ्रेंड आदिल (Aadil) को लेकर हमेशा खबरों में रहती हैं. हाल ही में दोनों ने डेटिंग शुरू की है. हर पार्टी में दोनों एक साथ नजर आते हैं. राखी आदिल के साथ अपने रिलेशनशिप को पूरी तरह से एंजॉय कर रही हैं. दोनों शादी की भी प्लानिंग कर रहे हैं, राखी ने इच्छा जताई है कि वह भी मां बनना चाहती हैं. घर-गृहस्थी संभालना चाहती हैं. हालांकि इससे पहले राखी की एक शादी टूट चुकी है. 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad


Today's Deal