कार्रवाई: एसएसबी ने 390 बोरा यूरिया लदे चार ट्रैक्टर जब्त किए
थाना क्षेत्र स्थित बार्डर पिलर संख्या 347/4 के पास भारतीय क्षेत्र में संदिग्ध हालत में खड़े चार ट्रेलर के साथ खड़े चार ट्रैक्टरों को गुआबारी कैम्प एसएसबी गश्ती दल ने शुक्रवार की रात जब्त किया। जानकारी देते हुए गश्ती दल के नायक रोहित धामा ने बताया कि गश्ती दल को उक्त जगह पर पहले से खड़े चार ट्रेलर सहित ट्रैक्टरों पर नजर पड़ी। जिसके ट्रेलरों पर प्लास्टिक से ढक कर बांधे सामान रखे हुए थे परंतु किसी का अता पता नहीं था। सतर्क गश्ती दल ने ट्रैक्टरों का मुआयना कर अपने कब्जे में ले लिया। तलाशी के क्रम में चारो ट्रेलरों पर प्लास्टिक से छुपाकर रखा हुआ रस्सियों के सहारे बंधा यूरिया का पैक बोरा पाया गया जो भारत से नेपाल ले जाने के लिए सीमा के पास खड़ा किया गया।

.jpeg)