Type Here to Get Search Results !

बेतिया में अनियमित बिजली आपूर्ति से लोग परेशान: बिजली विभाग के सहायक अभियंता बोले- सब स्टेशन को पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रही बिजली

बेतिया में बिजली की अनियमित आपूर्ति से बिजली उपभोक्ता परेशान हैं। पिछले दो सप्ताह से लगातार बिजली की अनियमित आपूर्ति बरकरार है। बिजली की अनियमित आपूर्ति से परेशान जिले के घोंघा, गिध्दा, बरवाचाप, महना, चनपटिया, पिपरा आदि गांवों के बिजली उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत भी की है। इसके बावजूद बिजली विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इधर जिले के चनपटिया प्रखंड के घोंघा गांव के बिजली उपभोक्ता प्रमोद शुक्ला, अरविंद पांडे, पवन शुक्ला, मंगनी शुक्ला, छोटू शुक्ला। गिध्दा गांव के संजीव यादव, छोटेलाल साह, शिव तिवारी।

बरवाचाप गांव के प्रिंस कुमार, चंदन कुमार, अजय चौबे आदि लोगों ने बताया कि क्षेत्र में बेहतर बिजली सप्लाई करने के लिए प्रखंड के चनपटिया एवं कुमारबाग में बिजली विभाग द्वारा सब स्टेशन स्थापित किया गया है। इसके बावजूद कभी भी क्षेत्रों में 2 घंटा लगता बिजली नहीं मिलता है। वही मामले में बिजली विभाग के सहायक विद्युत अभियंता अंकित कुमार ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में सब स्टेशन को बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है जिस कारण क्षेत्र में कम बिजली की सप्लाई की जा रही है इसे सही करने के लिए लगता विभाग जुटा हुआ है जल्द ही सुचारू रूप से क्षेत्रों में बिजली की सप्लाई होगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

Today's Deal