5 कट्ठा जमीन के लिए वृद्ध की गला घोंटकर हत्या: शव फेंकने आए एक को ग्रामीणों ने पकड़ा, पूछताछ की जा रही
![]() |
| मृतक का भतीजा |
मोतिहारी के कोटवा थाना क्षेत्र के सोबया गांव के फुलवारी से एक वृद्ध का शव ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को फेंकते देख एक को ग्रामीणों ने पकड़ पेड़ से बांध दिया। इसकी सूचना कोटवा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोटवा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि पकड़े गए व्यक्ति को थाने लाया कर पूछताछ कर रही हैं। मृतक अशरफी ठाकुर तुरकौलिया थाना क्षेत्र के चरवाहा वार्ड नंबर 14 का रहना हैं।
जमीन की लालच में हत्या
मृतक के भतीजा राजेन्द्र ठाकुर ने बताया कि मेरे चाचा के कई संतान नहीं था, जो हम लोगों के पास ही रहते थे, उनके नाम से घर के पास हो पांच कट्ठा जमीन था, जिस पर गांव के तीन लोगों की नजर काफी दिनों से थी, कल शाम में घर से निकले इसी बीच पुलिस से सूचना मिली कि मेरे चाचा की गला में रस्सी लगा कर हत्या कर दिया गया हैं। उस मामले में उसी के गांव के महंत साह को ग्रामीण पकड़ कर रखे हैं। जब वहां गया तो देखा कि झाड़ी में मेरे चाचा का शव पड़ा हुआ हैं और महंत को वही रस्सी से पेड़ से बांधा हुआ है, इन लोगों की नजर चाचा के जमीन पर थी।
कहते हैं थानाध्यक्ष
कोटवा थानाध्यक्ष अनुज कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दिया कि एक शव झाड़ी में फेंकने एक आदमी आया था। उसे पकड़ कर रखे हैं। मौके पर पहुंचा तो शव झाड़ी में था, वहीं एक व्यक्ति को बांध कर रखा था, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए व्यक्ति को थाने ला कर पूछताछ की जा रही हैं।

