Type Here to Get Search Results !

UP Breaking News Live: मुलायम सिंह यादव की स्थिति गंभीर, अस्पताल ने कहा- हालत अब भी चिंताजनक

UP Breaking News Live: हरियाणा स्थित गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक एवं पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है. अस्पताल द्वारा बृहस्पतिवार को जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक यादव की हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है और उन्हें जीवन रक्षक औषधियां दी जा रही हैं. बुलेटिन के अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सकों का एक दल उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है. गौरतलब है कि 82 वर्षीय यादव का पिछली 22 अगस्त से मेदांता अस्पताल से इलाज किया जा रहा है और उन्हें पिछले रविवार को निम्न रक्तचाप और सांस लेने में तकलीफ की समस्या गंभीर होने पर भर्ती कराया गया था.

उत्तर प्रदेश में गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास पर कोर कमेटी की जो बैठक हुई वो तकरीबन डेढ़ घंटे तक चली. खासतौर से इस बैठक में सबसे अहम मुद्दा रहा लखीमपुर की गोला गोकरननाथ सीट पर विधानसभा का जो उपचुनाव होना है उस पर पार्टी की क्या रणनीति होगी,. किसे उम्मीदवार बनाया जाएगा,  इन सारी चीजों पर मंथन हुआ है. कुल 5 नामों पर चर्चा हुई है. अब इन 5 नामों का पैनल आलाकमान को भेजा जाएगा और फिर उपचुनाव के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा की जाएगी.  हालांकि यह सीट बीजेपी के विधायक अरविंद गिरी के निधन के बाद खाली हुई है ऐसे में सिंपैथी वोट बटोरने के लिए उनके परिवार से जुड़े किसी सदस्य को भी उम्मीदवार बनाया जा सकता है.

उत्तरप्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्षों,ब्लॉक प्रमुखों के खिलाफ अब 2 साल से पहले नहीं लाया जा सकेगा अविश्वास प्रस्ताव. योगी सरकार ने अविश्वास प्रस्ताव की अधिसूचना जारी की. ब्लॉक प्रमुख,जिला पंचायत अध्यक्ष को हटाना अब कठिन हो गया है.  नए अविश्वास प्रस्ताव में दो तिहाई वोट की जरुरत होगी. कैबिनेट के प्रस्ताव पर राज्यपाल ने मुहर लगा दी है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad


Today's Deal