Type Here to Get Search Results !

IND VS PAK: एशिया कप में कभी नहीं हुआ भारत-पाकिस्तान के बीच फाइनल, 7 बार खिताब जीत चुकी है टीम इंडिया

27 अगस्त से एशिया कप की शुरूआत होने वाली है. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 28 अगस्त को होगा. भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से तैयार दिख रही है. भारतीय टीम एशिया कप के लिए 20 अगस्त को रवाना होगी. दोनों टीम इस मुकाबले के लिए कमर कस चुकी है. हालांकि हैरान करने वाली बात यह है कि एशिया कप के पिछले 14 सीजन में एक बार भी भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला नहीं खेला गया है. इस बार सभी को इन दोनों टीमों के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद है. ऐसे में आज हम आपको एशिया कप इतिहास के सभी फाइनल के मुकाबलों के बारे में बताएंगे.

एशिया कप के फाइनल का इतिहास

एशिया कप की शुरूआत साल 1984 में हुई थी. वहीं पहले एडिशन में यह ट्रॉफी भारत ने जीती थी.

एशिया कप के दूसरे एडिशन साल 1986 में श्रीलंका ने बाजी मारी थी. श्रीलंका ने गत विजेता भारत से यह खिताब जीतकर पहली बार एशिया कप जीता था.

एशिया कप के तीसरे एडिशन 1988 में भारत ने फिर से वापसी की और दिलीप वेंगसरकर की कप्तानी में भारत ने तीसरा एडिशन श्रीलंका का हराकर अपने नाम किया.

एशिया कप के चौथे एडिशन 1991 में भी भारत का जलवा कायम रहा और मौहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में भारतीय टीम ने फिर फाइनल में श्रीलंका को हराकर तीसरी बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया.

एशिया कप का पांचवा एडिशन साल 1995 में हुआ इस एडिशन में भी मोहम्मद अजहररुद्दीन के कप्तानी में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया.

एशिया कप के छठे एडिशन 1997 में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भारतीय टीम की कप्तानी की. इस एडिशन में भारत को हार का सामना करना पड़ा और श्रीलंका ने खिताब पर दूसरी बार कब्जा किया.

एशिया कप के 7वें एडिशन 2000 में पाकिस्तान के रूप में नया चैंपियन मिला. पाकिस्तान ने श्रीलंका को फाइनल में हराया था. यह पहला मौका था जब पाकिस्तान ने इस खिताब को जीता था.

एशिया कप के 8वें एडिशन 2004 में एशिया कप में श्रीलंका ने फिर से शानदार खेल दिखाया और तीसरी बार खिताब अपने नाम कर ली. श्रीलंका ने फाइनल में भारतीय टीम को हराया था.

एशिया कप के 9वें एडिशन में भी श्रीलंका का जलवा कायम रहा और उन्होंने लगातार दूसरी बार फाइनल में भारतीय टीम को हराकर ट्रॉफी पर कुल चौथी बार कब्जा किया.

एशिया कप के 10वें एडिशन में कप्तान धोनी का मैजिक देखने को मिला और भारत ने साल 2010 में हुए इस एडिशन को अपने नाम किया. भारतीय टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराया था.

वहीं साल 2012 में हुए एशिया कप के 11वें एडिशन में पाकिस्तान ने वापसी की और दूसरी बार एशिया कप के खिताब पर अपना कब्जा जमाया. फाइनल में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराया था.

एशिया कप के 12वें 2014 में एडिशन में श्रीलंका की टीम ने फिर से वापसी की और अपने जानदार खेल से इस खिताब को पांचवी बार अपने नाम कर लिया. इस बार फाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को शिकस्त दी थी.

एशिया कप के 13वें 2016 में एडिशन में भारतीय टीम ने कप्तान धोनी के नेतृत्व में फिर से इस खिताब को जीता और इसकी घर वापसी कराई. इस बार फाइनल में भारत ने बांग्लादेश को हराया था.

वहीं एशिया कप के 14वें एडिशन 2018 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने एशिया कप कब्जा जमाया. फाइनल में भारत ने बांग्लादेश को हराया था.

अब तक हुए एशिया कप में भारत ने 7 बार, श्रीलंका ने 5 बार और पाकिस्तान ने 2 बार खिताब पर कब्जा किया है.

यह भी पढ़ें:

<a href="https://ift.tt/JnyTcwf VS PAK: भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले जिम में खूब पसीना बहा रहे हैं बाबर आजम, वायरल हुई तस्वीरें

<a href="https://ift.tt/OnuioLg T20 League: विदेशी लीग में नहीं दिखेंगे भारतीय खिलाड़ी, IPL फ्रेंचाइजियों ने जताई नाराजगी, कही यह बड़ी बात

from sports
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

Today's Deal