Type Here to Get Search Results !

JSSC Recruitment 2022: ​झारखंड में 455 पद पर आवेदन के लिए बचे हैं चंद दिन, जल्द करें आवेदन, मिलेगी 60 हजार से अधिक सैलरी

JSSC Bharti 2022: झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (JSSC) ने कई पद पर वैकेंसी निकाली है इन पदों पर आवेदन के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है. ये भर्एती उद्योग विभाग के तहत कीटपालक, कुशल शिल्पी एवं अन्य समकक्ष श्रेणी के पद पर होनी है. जिन इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ने अभी तक इन पद के लिए आवेदन नहीं किया है, वे JSSC की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इन पद पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2022 है.



जानें वैकेंसी डिटेल्स 
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 455 पद पर भर्ती की जाएगी. 

जानें कैसे करें आवेदन 
इन पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट का दसवीं पास होना जरूरी है. साथ ही जरूरी है कि उसने झारखंड रेशम तकनीकी संस्थान से एक साल का सर्टिफिकेट कोर्स किया हो.

जानें आयु सीमा 
इन पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 और अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष होनी चाहिए. 

मिलेगी अच्छी सैलरी

  • कीटपालक एवं समकक्ष, उद्योग विभाग के लिए वेतन- लेवल-1 18000 रुपये से 56900 रुपये
  • कुशल शिल्पी एवं समकक्ष पद, उद्योग विभाग के लिए वेतन- लेवल2 19900 रुपये से 63200 रुपये

जानें आवेदन शुल्क 
इस परीक्षा का फॉर्म भरने के लिए कैंडिडेट्स को 100 रुपए शुल्क देना होगा.

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 11 सितंबर
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 10 अक्टूबर

जानें सिलेक्शन प्रोसेस 
झारखंड एसएससी के इन पदों (Jharkhand JSSC Industry Department Recruitment 2022) पर चयन झारखंड मैट्रिक स्तर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2022 के आधार पर होगा. दरअसल झारखंड एसएससी ने झारखंड मैट्रिक स्तर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2022 के तहत ही इन पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को ही नियुक्ति मिलेगी.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad


Today's Deal