Type Here to Get Search Results !

Bihar News: टीवी पर साईं बाबा का सीरियल देख रहे थे तेज प्रताप यादव और घर में हो गया चमत्कार! जानिए मामला

पटना: लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बड़े लाल और बिहार के पर्यावरण एवं वन मंत्री तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) आए दिन सुर्खियों में रहते हैं. कभी अपने नेताओं कार्यकर्ताओं से विवाद को लेकर तो कभी अपनी भक्ति को लेकर. एक बार फिर तेज प्रताप के साथ कुछ ऐसा हुआ है कि वो उसे चमत्कार मान रहे हैं. तेज प्रताप यादव ने बुधवार को कहा कि उनके साथ साईं बाबा ने चमत्कार किया है. शिरडी के साईं बाबा (Shirdi Ke Sai Baba) ने उन्हें चमत्कार दिखाया है.

तेज प्रताप यादव ने कहा कि वह टीवी पर साईं बाबा सीरियल देख रहे थे. उन्होंने बाबा को याद करते हुए सोचा कि काश कि उन्हें आशीर्वाद स्वरूप साईं बाबा का भभूत मिल जाए. इसके बाद जब वे बुधवार को अपने घर में ही बने कार्यालय में गए तो टेबल पर उन्हें साईं बाबा के (शिरडी की उदी) भभूत का पैकेट मिला. वह इसे देख कर दंग रह गए. तेज प्रताप ने इसे अपने ऊपर साईं बाबा और भगवान श्री कृष्णा की कृपा बताई. उन्होंने जल्द दर्शन के लिए शिरडी जाने की बात कही है.

बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव का दावा... शिरडी के साईं बाबा को याद किया और सोचा उनका भभूत मिल जाए. घर पर अपने ऑफिस में गया तो टेबल पर मिला भभूत का पैकेट. @TejYadav14

Video- @iajeetkumar pic.twitter.com/Ke7vrsbQjv
— Shubham (@Shubhamsc_) October 13, 2022

इस भभूत से हर रोग हो जाता है खत्म

मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि वो शिरडी के साईं ट्रस्ट के मेंबर हैं. उनके पिता लालू प्रसाद यादव भी सदस्य हैं, लेकिन कभी भभूत मंगाया नहीं था. तेज प्रताप ने कहा कि ऐसा माना जाता है कि शिरडी के साईं बाबा का भभूत लगाने से हर बीमारी, हर रोग खत्म हो जाते हैं इसलिए वो भी याद कर रहे थे कि साईं बाबा का भभूत उन्हें भी मिल जाए. उन्होंने यह सोचा और शिरडी के साईं बाबा ने उनके टेबल पर भभूत का दो पैकेट रख दिया. तेज प्रताप यादव इसे साईं बाबा का चमत्कार मान रहे हैं.

यह भी पढ़ें- <a href="https://ift.tt/LkXQxHf Bypoll: मोकामा में टकराएंगी दो बाहुबलियों की पत्नी, एक तरफ नीलम तो दूसरी ओर सोनम, किसका खेल बिगड़ेगा?

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

Today's Deal