UPSC NDA Exam 2023: देश में हर साल लाखों युवा एनडीए परीक्षा की तैयारी करते हैं. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) प्रवेश परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक है.
इस परीक्षा के लिए वही लोग आवेदन करते हैं जो 12वीं पास या बारहवीं कक्षा में पढ़ रहे है. 12वीं के बाद युवाओं को भारतीय सैन्यबलों में अफसर बनने का मौका देने वाली इस परीक्षा में शामिल होने के लिए लाखों की संख्या में छात्र तैयारी करते हैं.
यह परीक्षा साल में 2 बार आयोजित की जाती है. जो कि राज्य स्तर पर आयोजित कराई जाती है. कैंडिडेट्स इस एग्जाम के लिए देश के किसी भी राज्य से ऑनलाइन NDA की आधिकारिक वेबसाइट पर
