Type Here to Get Search Results !

UP Breaking News Live: सोनाली फोगाट हत्याकांड में डायरेक्टर मोहम्मद अकरम का नया खुलासा, काफी परेशान थी बीजेपी नेता

UP Breaking News Live: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता कायम करने के प्रयास में विभिन्न दलों के नेताओं से मुलाकात करने के लिए सोमवार को तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचेंगे. नीतीश कुमार सात सितंबर तक दिल्ली में रहेंगे. इस दौरान वह विपक्ष के नेताओं से मुलाकात करेंगे. नीतीश 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विपक्ष को एक मंच पर लाने का प्रयास करेंगे. इसी मिशन के तहत दिल्ली आ रहे है. उल्लेखनीय है कि कुमार सोनिया गांधी और राहुल गांधी के संपर्क में थे, जब वह पिछले महीने बीजेपी से नाता तोड़ लिया था.

UP Breaking News Live: सोनाली फोगाट हत्याकांड में डायरेक्टर मोहम्मद अकरम का नया खुलासा, काफी परेशान थी बीजेपी नेता


कार एक्सीडेंट में जान गंवाने वाले टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का पार्थिव शरीर रविवार देर पालघर से मुंबई लाया जा सकता है. इसके बाद मुंबई के जेजे अस्पताल में पोस्टमॉर्टम हो सकता है. पोस्टमॉर्टम के बाद पार्थिव शरीर को परिवार को सौंप दिया जाएगा. जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा और फिर अंतिम विधि होगी. मिस्त्री की महाराष्ट्र के पालघर में रविवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब मिस्त्री की कार मुंबई से सटे पालघर जिले में एक डिवाइडर से टकरा गई.

सोनाली फोगाट हत्याकांड में UP के फिल्म डायरेक्टर का बड़ा खुलासा किया है. बताया जाता है कि सीतापुर के रहने वाले एडीशनल डायरेक्टर मोहम्मद अकरम ने सोनाली की मौत से 20 दिन पहले उससे बात की थी. सोनाली ने मोहम्मद अकरम को बताया था कि वह काफी परेशान है. इतना ही नहीं यह भी कहा था कि एग्रीमेंट का पैसा सुधीर को मत देना, वह पैसा मेरे पास नहीं पहुंचेगा. मोहम्मद अकरम ने बताया कि उनका एक इवेंट था सुधीर की वजह से वह इवेंट का कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं पाया.

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की सरकार बनने के बाद पहली बार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को मुंबई दौरे पर पहुंचेंगे. शाह आज चर्चित लालबाग के राजा गणपति का दर्शन करेंगे. शाह सीएम एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करेंगे. पवई में एल एंड टी कैंपस में नायर चैरीटेबल ट्रस्ट के स्कूल के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad


Today's Deal