फर्स्ट डे-फर्स्ट शो की अभिनेत्री संचिता बसु ने पूरे देश में अभिनय के क्षेत्र में लोह मनवाया है। इंटरनेट पर शार्ट वीडियो बनाकर बन अब स्टार बन गईं। उनकी फिल्म कई सिनेमा घरों में लगी है। साथ ही विदेशों में भी उनकी फिल्म देखी जा रही है।
पवन जागृति, बिहार। इंटरनेट मीडिया पर रील बनाने वाली सहरसा की बेटी अब रीयल में हीरोइन बन गई। शार्ट वीडियो बनाकर लाखों लोगों का दिल जीतने वाली संचिता बासु की साउथ फिल्म फर्स्ट डे-फर्स्ट शो' दक्षिण भारत के सिनेमा घरों में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी धूम मचा रही है। इनकी फिल्म शिकागो, बर्मिघम व न्यूर्याक के थियेटर में भी लगी है।
First Day First Show Movie | Sanchita Basu First South Movie | मूवी लिंक
कौन है संचिता बसु
सहरसा जिला के सलखुआ प्रखंड अंतर्गत सितुआहा पंचायत के महादेव मठ की सुरेंद्र यादव व बीना राय की पुत्री संचिता बासु फिलहाल अपने परिवार के साथ भागलपुर में रहती है। संचिता ने बताया कि उनकी मां का सपना था कि वो डाक्टर बने जबकि पिता चाहते थे आइएएस बने। लेकिन उन्हें एक्टिंग का शौक था। मां के मोबाइल से ही टिकटाक बनाना शुरू की। फरवरी 2019 में उसने पहला वीडियो डाला। तीन माह में करीब 10 लाख फालोवर्स हो गये। जिसके बाद लगातार शार्ट वीडियो डालने लगी और फालोवर्स की संख्या 30 लाख पहुंच गई। जिसके बाद स्नैक एप, इंस्टाग्राम रील्स, यू ट्यूब, मौज, टिक्की आदि पर अपना शार्ट वीडियो डाला शुरू किया। जिसमें करीब 10 मिलियन तक फालोवर्स पहुंच गये। गत पंचायत चुनाव में अपनी मां जो मुखिया पद की प्रत्याशी थी उसके चुनाव प्रचार में संचिता ने काफी मेहनत की थी। परंतु उनकी मां कुछ वोट के अंतर से चुनाव हार गई थी। गांव के रहने के दौरान भी उन्होंने काफी शार्ट वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डाला था।
पहली साउथ फिल्म हुई रिलीज
साउथ की फिल्म फर्स्ट डे-फर्स्ट शो' में बतौर नायिका काम कर चुकी संचिता पहचान की मोहताज नहीं है। इंटरनेट के वीडियो पर संचिता की भाव-भंगिमा सिनेमा के निदेशक को भा गया और इन्हें पहली फिल्म मिल गई। दो सितंबर 22 को रिलीज हुई इनकी फिल्म की चर्चा इस इलाके में भी है। अभिनेता चिरंजीवी ने फिल्म रिलीज के कार्यक्रम में पहुंचे थे और सहरसा की बेटी संचिता की काफी तारीफ की थी। इस इलाके के लोग इस फिल्म हिंदी में डब का इंतजार कर रहे हैं। संचिता अपनी कमाई के पैसे से जरूरतमंदों की मदद भी करना चाहती है।

