Type Here to Get Search Results !

Bihar SCB recruitment 2022: बैंक में नौकरी करना चाहते हैं तो यहां करें आवेदन, 9 अक्टूबर है आवेदन की आखिरी तारीख

Bihar SCB recruitment 2022: बैंक में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है. बिहार स्टेट कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड (BSCB) ने सहायक प्रबंधक और सहायक (बहुउद्देशीय) के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इच्छुक  और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bscb.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 9 सितंबर से शुरू हो गई है. और आवदेन करने की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर 2022 है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 276 पदों पर भर्तियां की जाएगी. 

Bihar SCB recruitment 2022: बैंक में नौकरी करना चाहते हैं तो यहां करें आवेदन, 9 अक्टूबर है आवेदन की आखिरी तारीख


जानें वैकेंसी डिटेल्स
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 276 पदों पर भर्तियां की जाएगी, जिनमें से 31 रिक्तियां सहायक प्रबंधक के पद के लिए और 245 सहायक (बहुउद्देशीय) पदों के लिए हैं. आवेदन फॉर्म भरने से पहले सभी उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है. 

जानें आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की
न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष होनी चाहिए. 

जानें शैक्षणिक योग्यता 
सहायक प्रबंधक: भारत के किसी भी यूजीसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष. एमबीए डिग्री वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी.
सहायक: भारत के किसी भी यूजीसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष. 

जानें आवेदन शुल्क
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 650 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 850 रुपये निर्धारित है.

जानें कैसे करें आवेदन 

  • आधिकारिक वेबसइट biharscb.co.in पर जाएं.
  • होम पेज दिख रहे Career टैब पर क्लिक करें.
  • अब “Recruitment of Assistant (Multipurpose) and Assistant Manager in The Bihar State Co-operative Bank and District Central Co-operative Banks” लिंक पर क्लिक कर आवेदन करें.
  • अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन कराएं और आवदेन फॉर्म भरें.
  • आवेदन शुल्क जमा कराएं.
  • आवेदन कम्प्लीट होने के बाद उसका प्रिंटआउट भी लेकर रख लें.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad


Today's Deal