Samsung Galaxy A22 5G Discount Offer: Samsung Galaxy A22 5G की कीमत में कंपनी ने भारी कटौती की है. बता दें, यह फोन पिछले वर्ष लॉन्च हुआ था. कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 2 वेरिएंट 6 GB रैम और 8 GB रैम को 19,999 और 21,999 रुपये की कीमत में बाज़ार में उतारा था, लेकिन अब कंपनी ने इस फोन की कीमत में काफी कटौती कर दी है.

Samsung Galaxy A22 5G की नई कीमत

Samsung Galaxy A22 5G की कीमत सैमसंग ने अब 2,000 रुपये कम कर दी है. इस नई कीमत के बाद ग्राहक अब Galaxy A22 5G के 6 GB रैम वाले वेरिएंट को 17,999 रुपये में और 8 GB रैम वाले वेरिएंट को 19,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

Samsung Galaxy A22 5G के स्पेसिफिकेशंस

Samsung Galaxy A22 5G फोन में 6.6 इंच की स्क्रीन से Full HD प्लस इंफीनिटी V डिस्प्ले दी गई है. फोन में 90 HZ का रिफ्रेश रेट मिलता है.

कंपनी ने Samsung Galaxy A22 5G फोन में MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर दिया है.

Samsung Galaxy A22 5G स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 48 MP का मेन रियर कैमरा, 5 MP का दूसरा अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 MP का तीसरा डेप्थ कैमरा फ़्लैश लाइट के साथ दिया गया है.

फ्रंट कैमरा की बात करें तो Samsung Galaxy A22 5G फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

Samsung Galaxy A22 5G में Android 11 का सपोर्ट दिया गया है.

रैम और इंटरनल स्टोरेज की बात करें तो Samsung Galaxy A22 5G फोन के 6 GB रैम + 128 GB इंटरनल स्टोरेज और 8 GB रैम + 128 GB इंटरनल स्टोरेज वाले 2 मॉडल आते हैं. इसके अलावा मेमोरी कार्ड के जरिये फोन की मेमोरी 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है.

Samsung Galaxy A22 5G में 5000 mAh की बैटरी दी हुई है. इसके साथ ही 15 W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी मिलता है.

अपने नाम अनुसार Samsung Galaxy A22 5G स्मार्टफोन 5G नेटवर्क पर काम करता है.

Samsung Galaxy A22 5G फोन ग्रे, मिंट और वायोलेट (violet) कलर में बाज़ार में उपलब्ध है.

Twitter ने लॉन्च किया Location Spotlight फीचर, बिजनेस करने वालों के लिए है तोहफा

Comparison: OnePlus 10T और iQoo 9T में आपके लिए कौनसा है बेहतरीन? जानिए

from technology https://ift.tt/xZVlO6X
Samsung Galaxy A22 5G की कीमत में हुई कटौती, जानें फीचर्स और नई कीमत
August 06, 2022
0
Tags