PM Modi Tweet: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत की अंशू मलिक ने 57 किग्रा भारवर्ग का फाइनल मैच हार गई हैं. इस तरह भारतीय पहलवान को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. दरअसल, भारतीय पहलवान फाइनल मुकाबले में गोल्ड मेडल जीतने से चूक गईं. हालांकि, फाइनल में हार के बावजूद अंशू मलिक को सिल्वर मेडल मिला. जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई बड़ी हस्तियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी बधाई

दरअसल, अंशू मलिक के सिल्वर मेडल जीतने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा- बधाई, जन्मदिन के दिन सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई. आपके आगामी भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं. साथ ही प्रधानमंत्री ने लिखा कि खेलों के प्रति आपका यह जुनून आने वाले वक्त में कई एथलीटों को प्रेरित करेगा.

Congratulations to @OLyAnshu on winning the Silver medal in wrestling and that too on her birthday. My best wishes to her for a successful sporting journey ahead. Her passion towards sports motivates many upcoming athletes. pic.twitter.com/twXSzlrHxU
— Narendra Modi (@narendramodi) August 5, 2022

वहीं, भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू ने भी सिल्वर मेडल जीतने पर अंशू मलिक को बधाई दी है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के कुश्ती में रजत पदक जीतने के लिए अंशु मलिक को बधाई... आपने एक बेहतरीन पहलवान के तौर पर खुद को साबित किया है. आपके प्रयासों और आगामी दिनों के लिए मेरी शुभकामनाएं.

Congratulations to Anshu Malik for winning silver in wrestling at the #CommonwealthGames. You have proved your mettle as one of the best international wrestlers. My best wishes for all your future endeavours.
— President of India (@rashtrapatibhvn) August 5, 2022

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत का 21वां पदक

गौरतलब है कि भारतीय पहलवान अंसू मलिक को नाइजीरिया की ओडुनायो अदेकुओरोये के हाथों हार का सामना करना पड़ा. इस फाइनल मैच के पहले राउंड में नाइजीरिया की ओडुनायो अदेकुओरोये को चार प्वाइंट्स मिले. वहीं, सरे राउंड में अंशू ने जोरदार वापसी की और चार प्वाइंट्स हासिल किए, लेकिन नाइजीरिया की ओडुनायो अदेकुओरोये ने भी दूसरे राउंड में दो प्वाइंट्स हासिल किए. ऐसे में अंशू गोल्ड मेडल नहीं जीत सकीं और अंशू मलिक को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा. कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में यह भारत का कुल 21वां पदक है.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3dfcDwb 2022: कुश्ती में अंशू मलिक ने भारत को दिलाया पहला मेडल, फाइनल में जीता सिल्वर; गोल्ड से चूकीं

<a href="https://ift.tt/enVwuZS 2022: पैरा टेबल टेनिस में पदक हुआ पक्का, महिला सिंगल्स के फाइनल में पहुंची भाविना पटेल

from sports