Type Here to Get Search Results !

PNB Specialist Result 2022 Declared : स्पेशलिस्ट ऑफिसर परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां चेक करें रिजल्ट

PNB Specialist Result 2022 Declared : पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने स्पेशलिस्ट पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इन पदों पर वैकेंसी निकाली थी वे आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जाकर ऑनलाइन रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 

जानें कब हुई थी परीक्षा 
पंजाब नेशनल बैंक में स्पेशलिस्ट पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 12 जून 2022 को ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अब आवश्यक दस्तावेजों को 9 जुलाई 2022 तक या उससे पहले मेल आईडी के माध्यम से भेजना होगा। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

जानें कैसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट 
स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार पंजाब नेशनल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जाएं. 
स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर दिख रहे ‘Recruitment’ सेक्शन में जाएं. 
स्टेप 3: यहां ‘LIST OF CANDIDATES QUALIFIED THE ONLINE TEST DATED 12.06.2022 UNDER RECRUITMENT OF 145 SPECIALIST OFFICERS’ के लिंक पर क्लिक करें. 
स्टेप 4: अब आपके सामने रिजल्ट का एक पीडीएफ खुल जाएगा. 
स्टेप 5: उम्मीदवार इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं. 

जानें कितने पदों पर होगी भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से पंजाब नेशनल बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 145 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी. जिसमें, मैनेजर (रिस्क) के 40 पद, मैनेजर (क्रेडिट) के 100 पद और सीनियर मैनेजर (ट्रेजरी) के 5 पद शामिल हैं. इन पदों पर भर्ती के लिए 22 अप्रैल से 7 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad


Today's Deal