Khatron Ke Khiladi Season 12: टीवी रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' शुरू हो गया है. इस शो को इस बार फिर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) होस्ट कर रहे हैं. शो की धमाकेदार शुरुआत हुई है. इस बार कंटेस्टेंट के बीच डर का तगड़ा मुकाबला होने वाला है. शो में कंटेस्टेंट खतरनाक स्टंट करते हैं. वहीं शो के बीच में कुछ फनी गेम भी करवाये जाते हैं. ऐसा ही एक Thug Of War प्रोमो वीडियो कलर्स चैनल के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जारी हुआ है.
शो में गर्ल्स कंटेस्टेंट के ग्लैमरलस और सिजलिंग अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं. वहीं लड़के अपनी बॉडी और सिक्स पैक एब्स फ्लॉन्ट करके शो में उनको कड़ी टक्कर दे रहे हैं. शो के एक नये प्रोमो का वीडियो फैंस के बीच वायरल है. इसमें Thug of war नाम से एक गेम खिलवाया गया. लड़के-लड़कियां रस्सी खींचकर इसे जीतने की कोशिश कर रहे हैं.
इसी बीच फीमेल सेलेब्स बिकिनी पहने बोल्ड अंदाज में बीच पर उतरती हैं. कंटेस्टेंट में कनिका मान, चेतना पांडे, और एरिका पैकर्ड को बिकिनी में देख लड़के बेहोश हो जाते हैं. इस वीडियो को फैंस ने भी काफी पसंद किया है. इंस्टा पर मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं.
View this post on Instagram
नया प्रोमो काफी एंटरटेनिंग और फनी है. वहीं कनिका मान, एरिका पकार्ड और चेतना पांडे का बिकिनी लुक भी पहली बार देखने को मिल रहा है. इसलिए यह प्रोमो फैंस को काफी पसंद आया.
शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका के घने जंगलों में हो रही है. शो में कंटेस्टेंट के तौर पर रुबीना दिलेक, श्रीति झा, शिवांगी जोशी, कनिका मान, मोहित मलिक, निशांत भट्ट, राजीव अदातिया, तुषार कालिया, एरिका पैकर्ड, चेतना पांडे, अनेरी वजानी हैं. सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैजू और जन्नत जुबैर की जोड़ी भी है. शो 2 जुलाई से कलर्स चैनल पर रात 9 बजे टेलीकास्ट हो रहा है.
