Type Here to Get Search Results !

IND vs ENG: टीम इंडिया ने इंग्लैंड को दूसरे टी20 में 49 रनों से दी शिकस्त, सीरीज में 0-2 की अजेय बढ़त

England vs India: भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को बर्मिंघम में खेले गए दूसरे टी20 मैच में 49 रनों से हरा दिया. टीम इंडिया ने इस जीत के साथ ही 3 मैचों की सीरीज में 0-2 की अजेय बढ़त बना ली है. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 171 रनों का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 121 रनों के स्कोर पर सिमट गई. इस दौरान जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार ने खतरनाक गेंदबाजी की. जबकि रविंद्र जडेजा ने बल्लेबाजी में कमाल दिखाया. 


भारत के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम के लिए जेसन रॉय और जोस बटलर ओपनिंग करने आए. इस दौरान रॉय बिना खाता खोले ही आउट हो गए. जबकि बटलर 4 रन बनाकर आउट हुए. डेविड मलान ने 19 रनों की पाीर खेली. उन्होंने 25 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके लगाए. लियाम लिविंगस्टोन ने 15 रन बनाए. मोईन अली ने 21 गेंदों का सामना करते हुए 35 रन बनाए. उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए. सैम करन 2 रन और हैरी ब्रूक 8 रन बनाकर आउट हुए. इस तरह इंग्लैंड की टीम 17 ओवरों में 121 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई.

भुवनेश्वर कुमार ने भारतीय खेमे के लिए खतरनाक गेंदबाजी की. उन्होंने 3 ओवरों में महज 15 रन देकर 3  विकेट लिए. भुवी ने एक मेडन ओवर भी निकाला. जसप्रीत बुमराह ने 3 ओवरों में 10 रन देकर 2 विकेट झटके. उन्होंने भी एक मेडन ओवर निकाला. युजवेंद्र चहल ने 2 ओवरों में 10 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए. हार्दिक पांड्या और हर्षल पटेल को भी एक-एक सफलता हाथ लगी.

टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए. इस दौरान रविंद्र जडेजा ने दमदार पारी खेली. उन्होंने 29 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 46 रन बनाए. जडेजा की इस पारी में 5 चौके भी शामिल रहे. रोहित शर्मा ने 31 रनों का योगदान दिया. उन्होंने 20 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और 2 छक्के लगाए. ऋषभ पंत 26 रन बनाकर आउट हुए. पंत ने 15 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और एक छक्का लगाया. हार्दिक पांड्या 12 रन और सूर्यकुमार यादव 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे. 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad


Today's Deal