मोतिहारी में पुजारी की हत्या के विरोध में बाजार बंद: मंदिर में सो रहे थे, तभी बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली
मोतिहारी के कुण्डवा चैनपुर में मंदिर के पुजारी की मंदिर परिसर में गुरुवार की दोपहर में आराम करने के दौरान बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दिया था। इस घटना से नाराज ग्रामीण और कुण्डवा चैनपुर बाजार के दुकानदारों ने स्वतः दुकान बंद कर प्रशासन का विरोध जताया, बतादे की 65 वर्षीय सुरेश मस्तान उर्फ सुरेश सिंह की मंदिर में सोए अवस्था मे अपराधियो ने गोली मार कर हत्या कर दिया था।
इस घटना से नाराज हो कर कुण्डवा चैनपुर बाजार पूरी तरह बंद रहा, ग्रामीण और दुकानदारो ने बताया कि थाना क्षेत्र में अपराध बढ़ गया है। आये दिन किसी न किसी की गोली की गोलीमार कर हत्या की जा रही हैं और पुलिस चुप चाप तमासा देख रही हैं। इसी तरह दिन दहाड़े पुजारी की गोलीमार कर हत्या कर दिया गया, 24 घण्टे बाद भी पुलिस के खाली हाथ हैं। इसी सेनाराज हो कर आज फिन भर बाजार की सभी दुकाने बंद रही।
क्या कहते है थानाध्यक्ष
पुजारी की हत्या से नाराज दुकानदारो कुण्डवा चैनपुर बाजार को शान्तिपूर्ण बंद रखा, अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही हैं। जल्द ही अपराधियो की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। बंदी के दौरान कही कोई अप्रिय घटना नहीं घटी हैं।

