मोबाइल छीन कर भाग रहे चोर की पिटाई: बेतिया में पढ़ने वाली लड़की का मोबाइल छीन भाग रहा था, लोगों ने रस्सी से बांधकर पीटा
![]() |
| चोर |
बिहार के बेतिया से एक चोर के पिटाई का वीडियो जमकर सोशल मीडिया एवं व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि एक चोर को रस्सी से बांधकर पिटाई करने के बाद लोगों ने पुलिस को सौंप दिया है। हालांकि पुलिस भी उसे रस्सी से बांधकर थाने ले जाती नजर आ रही है।
पूरा मामला जिले के नगर थाना क्षेत्र के कमलनाथ नगर के गली नंबर एक का है। जहां मोबाइल झपट्टा मारकर भाग रहे चोर को स्थानीय लोगों ने पकड़कर रस्सी में बांधकर जमकर पिटाई की है। पिटाई के बाद लोगों ने उसे पुलिस को सौंप दिया है। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पढ़ने जा रही दो छात्राओं की मोबाइल शनिवार के दोपहर शातिर चोर ने झपट्टा मार भागने लगा।
छात्राओं की ओर से हो हल्ला करने पर स्थानीय लोगों ने भाग रहे शातिर चोर को पकड़कर रस्सी में बांधकर जमकर पिटाई करने के बाद स्थानीय लोगों द्वारा 112 नंबर पर कॉल कर घटना की जानकारी दी गई। जिसके बाद 15 मिनट के अंदर पहुंची पुलिस ने शातिर चोर को रस्सी में बांधकर थाने लेकर चली गई।
इसका वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल कर दिया है। जिसके बाद अब वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि इस मामले में नगर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार भास्कर ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। और ना ही उन्हें इस मामले में कोई आवेदन मिला है।

