Type Here to Get Search Results !

Ben Stokes के संन्यास पर Virat Kohli ने दी प्रतिक्रिया, सम्मान में कही यह बड़ी बात

Virat Kohli Ben Stokes ODI Retirement: इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. वे अपना आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेंगे. स्टोक्स के संन्यास को लेकर विराट कोहली ने प्रतिक्रिया दी है. कोहली ने स्टोक्स के सम्मान में बहुत बड़ी बात कह दी है. इस ऑलराउंडर ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर कर संन्यास का ऐलान किया. इस पर कोहली ने कमेंट किया है.

स्टोक्स ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर दो तस्वीरें शेयर की हैं. इसमें एक फोटो उनकी है, जबकि दूसरे में उन्होंने एक लेटर लिखा है. इस लेटर में स्टोक्स ने संन्यास का खुलासा किया है. पूर्व भारतीय कप्तान कोहली ने स्टोक्स के इंस्टाग्राम पर कमेंट किया है. उन्होंने लिखा, ''आप सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी खिलाड़ी हैं जिनके खिलाफ मैंने कभी खेला है. रेस्पेक्ट.''

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ben Stokes (@stokesy)


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad


Today's Deal