Type Here to Get Search Results !

No title

Bihar News: बेतिया के एमजेके कॉलेज में हुई सिपाही भर्ती परीक्षा में गड़बड़झाला, 194 ओमएआर सीट गायब

केंद्रीय चयन पर्षद के पत्र के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप की स्थिति है. 194 ओएमआर सीट का गायब होना किसी को भी हजम नहीं हो रहा है. सवाल यह है कि जब परीक्षा 27 मार्च को हुई थी तो यह जानकारी होने में इतना दिन कैसे लग गया.

बेतिया जिले में बीते 27 मार्च को हुई सिपाही भर्ती परीक्षा में भारी गड़बड़झाला उजागर हुई है. सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से भेजे गये ओएमआर सीट में से 194 सीट गायब पाये गये हैं. आरोप है कि कि परीक्षा केंद्र की ओर से वापस भेजे गये पैकेट में 194 ओएमआर सीट कम पाये गये हैं. जबकि कॉलेज प्रशासन ने सभी सीट को वापस भेजने और उसकी रिसीविंग होने का दावा किया है. ऐसे में 194 सीट का रहस्यमय ढंग से गायब हो जाने का मामले को लेकर हड़कंप मचा हुआ है. मामले में केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से संबंधित नोडल पदाधिकारी को पत्र भेजकर गायब हुए ओएमआर सीट की मांग की गई है. केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से भेजे गये पत्र के बाद यहां प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मचा हुआ है.

केंद्राधीक्षक बोले मेरे पास रिसीविंग-उपर से ही हुई है गड़बड़ी

मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण ने एमजेके कालेज के केंद्राधीक्षक सह प्राचार्य को पत्र भेजकर इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है. माना जा रहा है कि यदि गायब ओएमआर सीट प्राप्त नहीं होते है तो कई अधिकारी, मजिस्ट्रेट व वीक्षक कार्रवाइ की जद में फंस सकते हैं. फिलहाल केंद्रीय चयन पर्षद के पत्र के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप की स्थिति है. 194 ओएमआर सीट का गायब होना किसी को भी हजम नहीं हो रहा है. सवाल यह है कि जब परीक्षा 27 मार्च को हुई थी तो यह जानकारी होने में इतना दिन कैसे लग गया. साथ में यह भी सवाल है कि परीक्षा समाप्ति के बाद क्या केंद्र पर सीट का मिलान नहीं कराया गया था. ऐसे में यह मामला पेचींदा होता जा रहा है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad


Today's Deal