Type Here to Get Search Results !

UP Breaking News Live: आज कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर जाएंगे लखनऊ, दोपहर तीन बजे पहुंचेंगे कार्यालय

UP Breaking News Live: शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट और शिंदे गुट दोनों को ही केंद्रीय चुनाव आयोग को सोमवार की दोपहर तक तीन नाम और तीन चुनाव चिन्ह के बारे में बताना है. जिनको वह आयोग के अंतरिम आदेश के लागू रहने तक अपनाना चाहते हैं. दोनों गुटों से मिली जानकारी के आधार पर केंद्र चुनाव आयोग दोनों गुटों को अलग-अलग नाम और चुनाव चिन्ह आवंटित करेगा जो चुनाव आयोग के अंतिम फैसले तक जारी रहेगा. आगामी विधानसभा उपचुनाव के दौरान भी दोनों गुट उसी पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ पाएंगे.

समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है. गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल द्वारा रविवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, मुलायम सिंह यादव की हालत बेहद चिंताजनक है. उन्हें जीवन रक्षक औषधियां दी जा रही हैं. बुलेटिन के अनुसार, सपा संरक्षक का आईसीयू में इलाज किया जा रहा है. विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम उनकी हालत पर लगातार नजर रख रही है.

उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय में स्थित दुनिया के सबसे ऊंचे गुरूद्वारे श्रीहेमकुंड साहिब के कपाट आज बंद होंगे. गुरूद्धारे के कपाट आज दोपहर 1 बजे श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाएंगे. इस वर्ष 22 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खुले थे और अब तक 2 लाख 21 हजार सिक्ख यात्री हेमकुंड सरोवर में आस्था की डुबकी लगाकर दरबार साहिब में मत्था टेक चुके है. हेमकुंड साहिब गुरूद्वारा समुद्र तल से 15000 फुट की ऊंचाई पर है. वहीं मौसम विभाग के पहाड़ पर रेड अलर्ट के बाद हेमकुंड साहिब में  शनिवार से भारी से भारी बर्फबारी हो रही है.

कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर सोमवार को लखनऊ जाएंगे. दोपहर 1.20 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे और दोपहर 3 बजे कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे. 'अस्मिता का संघर्ष' का पुस्तक का विमोचन करेंगे.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

Today's Deal