Type Here to Get Search Results !

UP Breaking News Live: यूपी के 18 जिलों में बाढ़ का कहर, भारी बारिश के बाद जनजीवन बेहाल

UP Breaking News Live: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे. ऊना में प्रधानमंत्री ऊना हिमाचल रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके बाद एक सार्वजनिक समारोह में प्रधानमंत्री आईआईआईटी ऊना राष्ट्र को समर्पित करेंगे और ऊना में बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखेंगे.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को तीन मार्गों पर गौरव यात्रा शुरू करेंगे. जिनमें एक यात्रा अहमदाबाद जिले के जंजारका गांव में संत सवैयानाथ मंदिर से जबकि दो अन्य यात्राएं नवसारी जिले के वानस्दा तालुका के उनाई माता मंदिर से शुरू की जाएंगी. बुधवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुजरात के बहुचराजी मंदिर और द्वारका से पार्टी की 'गौरव यात्रा' की शुरुआत की.

आस फाउंडेशन के द्वारा "करवा चौथ महोत्सव" आज शाम 4 से रात 8 बजे तक होटल सिटी पार्क पीतमपुरा दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ मल्लिका नड्डा, मृदुला प्रधान, मंजू सिंह, नूतन एवं डॉ हर्षवर्धन मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम में करवाचौथ कथा पूजन, नृत्य प्रतियोगिता, मेहंदी रचे हाथ, डांडिया एवं डांस मस्ती, करवा चौथ "QUEEN" रानी प्रतियोगिता होगी.

पति की लम्बी उम्र के लिए महिलाएं गुरुवार को करवाचौथ का व्रत रखेंगी. कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत किया जाता है. विवाहित महिलाएं आज के दिन अपने पति की दीर्घायु एवं स्वास्थ्य की कामना करने के साथ-साथ कुंवारी कन्याएं भी इस दिन मनचाहा वर पानें के लिए चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित कर व्रत को पूरा करती हैं. महिलाएं पूरे दिन भूखी-प्यासी रहकर पति के हाथों से पानी पीकर व्रत का पारण करती हैं.

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने एक नोटिस में आम आदमी पार्टी के गुजरात अध्यक्ष गोपाल इटालिया को आज आयोग के समक्ष पेश होने को कहा है. नोटिस इटालिया के उस पुराने वीडियो क्लिप के सिलसिले में जारी किया गया था, जिसमें वह भारत के प्रधानमंत्री के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं. बीजेपी नेता तजिंदर बग्गा द्वारा ट्विटर पर क्लिप साझा किए जाने के बाद आयोग ने रविवार को इस वीडियो पर संज्ञान लिया.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

Today's Deal