Type Here to Get Search Results !

Mulayam Singh Cremination: सैफई में आज होगा मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार, लोकसभा स्पीकर समेत कई राज्यों के सीएम रहेंगे मौजूद

Mulayam Singh Yadav Cremination: समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे सैफई में होगा. अभी उनके पार्थिव शरीर को मुलायम के सैफई आवास पर रखा गया है. पार्थिव शरीर को सुबह 10 बजे से 2 बजे तक सैफई के मेला ग्राउंड में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा.

मुलायम सिंह यादव ने सोमवार सुबह 8 बजकर 16 मिनट पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली. पिछले कुछ दिनों से सपा नेता की हालत गंभीर बनी हुई थी.

22 अगस्त को कराया गया था भर्ती

22 नवंबर 1939 को जन्मे मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के सबसे प्रमुख नेताओं में से एक थे. जिन्होंने तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया और केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री भी रहे. मुलायम को 2 अक्टूबर 2022 को ऑक्सीजन लेवल कम होने के बाद आईसीयू में शिफ्ट किया गया था. यूरिन में इन्फेक्शन के साथ ही उनके ब्लड प्रेशर की समस्या भी बढ़ गई थी. बाद में उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था.

इसी साल 9 जुलाई को मेदांता अस्पताल में मुलायम सिंह यादव की पत्नी का भी निधन हुआ था. उनके निधन के एक महीने बाद ही मुलायम सिंह की तबीयत ज्यादा खराब हो गई. 22 अगस्त को उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया, तब से उनका इलाज यहां चल रहा था.

अंतिम संस्कार में ये लोग होंगे शामिल

मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में कई बड़े राजनेता शामिल होंगे.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्या, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, जेडीयू नेता केसी त्यागी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे.

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत भी आज सैफई जाएंगे

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी अंतिम संस्कार में शामिल होने जा सकते है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

वरुण गांधी भी आज सैफई पहुंचेंगे.

इसके अलावा आज दिल्ली से एक चार्टर प्लेन में बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं को सैफई ले जाने की भी तैयारी हो रही है. राजनाथ सिंह के नेतृत्व में सभी नेता आज सैफ़ई जाएंगे.

ये भी पढ़ें

Shiv Sena Symbol: पार्टी का नाम मिलने पर सीएम शिंदे बोले- बालासाहेब के विचारों की जीत हुई, उद्धव ठाकरे ने जारी किया चिह्न

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

Today's Deal