Type Here to Get Search Results !

DU Cut Off List 2022 : डीयू में यूजी की पहली मेरिट लिस्ट जारी, जानें कैसे करें चेक

DU Cut Off List 2022 : दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने अंडर ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन (DU Admission 2022) के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. जो भी अभ्यर्थी दिल्ली विश्वविद्यालय के यूजी कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं उन्हें मेरिट लिस्ट (DU 1 Merit List 2022) चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट admission.uod.ac.in पर विजिट करना होगा.  जिन छात्रों को सीट एलोकेट की जाएगी उन्हें सीट को स्वीकार करना होगा और उसके बाद कॉलेज ऑनलाइन एप्लीकेशन को वेरीफाई और अप्रूव करेंगे. 



आखिरी तारीख बीतने से पहले सीट करें अलॉट
दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर जारी नोटिफिकेशन में  बताया गया है कि आखिरी तारीख से पहले सीट सेव कर लें. आखिरी तारीख बीत जाने के बाद सेव ना करने पर वो सीट किसी और को ट्रांसफर कर दी जाएगी.दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर से डीयू में एडमिशन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. फीस जमा करने की तारीख 24 अक्टूबर 2022 है.

डीयू यूजी 2022 एडमिशन : महत्वपूर्ण तिथि यहां देखें 
अलॉटेड सीट को लॉक करने की तारीख : 19 से 21 अक्टूबर 2022
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीख : 22 अक्टूबर 2022
एडमिशन फीस भरने की तारीख : 24 अक्टूबर 2022
सीट अलॉटमेंट प्रोसेस का दूसरा राउंड : 25 अक्टूबर से शुरू
डीयू की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी : 30 अक्टूबर 2022
सीट अलॉटमेंट प्रोसेस का तीसरा राउंड : 4 नवंबर से शुरू
तीसरी मेरिट लिस्ट जारी : 10 नवंबर 2022
स्पॉट एडमिशन लिस्ट जारी : 22 नवंबर 2022

डीयू यूजी 2022 एडमिशन: ऐसे चेक करें डीयू की मेरिट लिस्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट entry.uod.ac.in पर विजिट करें.
  • यहां होमपेज पर पहली सीएसएएस आवंटन सूची पर क्लिक करें.
  • कंप्यूटर स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा.
  • इसे डाउनलोड करके चेक कर लें.
  • भविष्य में उपयोग के लिए इसका प्रिंट कर लें.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad


Today's Deal