Type Here to Get Search Results !

JNU Admission 2022: इस तारीख को जारी होगी जेएनयू की पहली मेरिट लिस्ट, यहां देखें यूजी एडमिशन का पूरा शेड्यूल

JNU UG Admission Schedule 2022 Released: जेएनयू दिल्ली (JNU Delhi) ने यूजी एडमिशंस (JNU UG Admissions 2022) के लिए डिटेल्ड शेड्यूल रिलीज कर दिया है. वे कैंडिडेट्स जो जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम्स (JNU UG Admission Schedule 2022) में एडमिशन लेना चाहते हों, वे जेएनयू (Jawaharlal Nehru University, Delhi) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत शेड्यूल चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए इन दो वेबसाइट्स पर जा सकते हैं – jnu.ac.in और jnuee.jnu.ac.in यहां आपको एडमिशन से संबंधित सभी जानकारियां और जरूरी तारीखें पता चल जाएंगी.

इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई –
जेएनयू ने यूजी कोर्सेस में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस पहले ही शुरू कर दिया है. जेएनयू यूजी एडमिशन के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 12 अक्टूबर 2022 है. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने सीयूईटी यूजी एग्जाम दिया है, वे सीयूईटी स्कोर्स को भरते हुए जेएनय के एडमिशन पोर्टल से अप्लाई कर सकते हैं.

किस कोर्स में कैसे एडमिशन
एकेडमिक सेशन 2022-23 के लिए उम्मीदवारों को सीयूईटी के माध्यम से यूजी पाठ्यक्रमों जैसे विदेशी भाषाओं में बी.ए. (ऑनर्स), बीएससी-एमएससी. इंटिग्रेटेड प्रोग्राम इन आर्युवेद बायोलॉजी, सर्टिफिकेट ऑफ प्रोफिशियेंसी प्रोग्राम, सीओपी आदि में एडमिशन मिलेगा. बी.टेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए, उम्मीदवारों के जेईई मेन्स स्कोर को देखा जाएगा. इनके लिए उम्मीदवार जोसा 2022 काउंसलिंग के माध्यम से आवेदन करेंगे.

जरूरी तारीखें –

  • आवेदन करने की लास्ट डेट – 12 अक्टूबर 2022
  • पहली मेरिट लिस्ट रिलीज होने की डेट – 17 अक्टूबर 2022
  • प्री इनरोलमेंट रजिस्ट्रेशन एंड पेमेंट की डेट – 17 से 29 अक्टूबर 2022
  • दूसरी मेरिट लिस्ट रिलीज होने की डेट – 22 अक्टूबर 2022
  • सीटें ब्लॉक करने की तारीख – 22 से 24 अक्टूबर 2022
  • तीसरी मेरिट लिस्ट रिलीज होने की डेट – 27 अक्टूबर 2022
  • सीटें ब्लॉक करने की तारीख – 27 से 29 अक्टूबर 2022
  • फिजिकल वैरीफिकेशन – 01 से 04 नवंबर 2022
  • फाइनल मेरिट लिस्ट रिलीज होने की डेट – 09 नवंबर 2022
  • एडमिशन की डेडलाइन – 30 नवंबर 2022

डिटेल्ड शेड्यूल देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad


Today's Deal