Type Here to Get Search Results !

Gorakhpur News: गोरखपुर में गैंगरेप करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पीड़िता ने की थी शिकायत

Gorakhpur Crime News: बीआरडी मेडिकल कॉलेज (BRD Medical College) में ऑपरेशन के बाद महराजगंज (Maharajganj) जिले की रहने वाली गैंगरेप पीड़िता की हालत में सुधार हो रहा है. पीड़िता के मोबाइल और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पांच दिन पहले 7 सितंबर की रात हुई जघन्य वारदात का खुलासा कर दिया. तीनों आरोपी रेलवे स्टेशन पर कबाड़ बीनने का काम करते रहे हैं. हालांकि महिला के दोस्‍त को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है. पुलिस का कहना है कि महिला ने उसे 164 के बयान में आरोपी बनाया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. हालांकि घटना में उसके शामिल होने का अभी कोई प्रमाण नहीं मिला है.


GRP एसपी ने ये जानकारी दी

गोरखपुर जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) के एसपी डा. अवधेश सिंह ने रविवार को पुलिस लाइन्‍स सभागार में घटना का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच और शाहपुर पुलिस के साथ मिलकर जीआरपी ने मिलकर गिरफ्तार किया. 7 सितंबर की देर रात रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित जीआरपी थाने पर एक महिला पहुंची. उसने बताया कि तीन युवकों ने उन्हें प्लेटफार्म नंबर एक के आगे आउटर के आगे झाड़ियों में अगवा करके ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया.

आरोपियों की पहचान की गई

जीआरपी ने तीन आरोपियों के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया. पुलिस ने महिला को इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कालेज में एडमिट कराया. जहां पर महिला का ऑपरेशन किया गया. महिला की सेहत में अब सुधार हो रहा है. महिला के मोबाइल और सर्विलांस से मिले सुराग के आधार पर शनिवार की शाम 6.45 बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 9 के पश्चिम तिकोनिया पार्क के पास से से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपियों की पहचान देवरिया जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 5 धर्मपुर ग्राम भटवा के रहने वाले राज उर्फ इम्तियाज मुहम्‍मद अंसारी 22 वर्ष, बिहार के बेगूसराय जिले के थाना लाखो के ग्राम गंदौली का रहने वाला अंकित पासवान के रूप में की गई.

साथ ही बचे आरोपी की पहचान गोरखपुर जिले के शाहपुर थानाक्षेत्र के कृष्‍णानगर चौराहा हाल मुकाम पता खोराबार थाना क्षेत्र के कांशीराम आवास ब्लॉक नंबर- 17 के रहने वाले संतोष चौहान के रूप में हुई है. तीनों रेलवे स्टेशन पर कबाड़ बीनने का काम करते रहे थे. महिला से तीनों आरोपियों की पहचान भी करा ली गई. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीम गठित की गई थी.

पीड़िता की महराजगंज की रहने वाली है

एसपी जीआरपी डॉ. अवधेश सिंह ने बताया कि महिला महराजगंज जिले की रहने वाली है. उसकी शादी नेपाल में हुई थी. तलाक के बाद वो गोरखपुर में आकर रहने लगी. उसका यहां कोई ठिकाना नहीं था. 7 अगस्त की रात 11 बजे वो प्लेटफार्म नंबर एक के पश्चिम आउटर पर अपने दोस्‍त के साथ बैठी बात कर रही थी. उसी समय तीन युवक वहां पर आए और उसके दोस्‍त को वहां से भगा दिए. इसके बाद महिला को टूटे हुए ट्यूबवेल के पास जबरन झाड़ियों में उठा ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया.

उसी दिन वो अपने दोस्‍त के साथ घटना की शाम घूमने के लिए गई थी. घटना के दिन महिला ने अपने दोस्‍त को मोबाइल फोन दे दिया था. उन्होंने बताया कि महिला का 164 का बयान होना बाकी है. उन्होंने कहा कि जो भी घटना में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कोर्ट में भी अच्छे से पैरवी कर आरोपियों को सख्त सजा दिलाने की बात की.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad


Today's Deal