Type Here to Get Search Results !

Tata Play का बेहद ही सस्ता प्लान, 249 रुपये में पाएं 203 चैनल

Tata Play Plan: टाटा प्ले (Tata Play) पूर्व में टाटा स्काई ने अपने ग्राहकों को 15 अगस्त के अवसर पर शानदार तोहफा दिया है. टाटा प्ले ने एक नया प्लान पेश किया है, जिसमें 249 रुपये में ग्राहकों को स्टार, सोनी, कलर्स एवं जी के साथ-साथ 203 अन्य चैनल को देखने का मौका मिल रहा है. टाटा प्ले ने इस प्लान का नाम हिंदी महाबचत पैक (Hindi Mahabachat Pack) रखा है. इसके तहत ग्राहकों को स्टार प्लस, सेट, कलर्स, जी टीवी, स्टार गोल्ड, सोनी मैक्स, जी सिनेमा, कलर्स सिनेप्लेक्स, आज तक, एनडीटीवी और 203 अन्य चैनल केवल 249 रुपये में मिल रहे हैं.

हिंदी महाबचत पैक (Hindi Mahabachat Pack)

इस महाबचत करने वाले पैक्स के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगो को बताने के लिए टाटा प्ले ने एक विज्ञापन भी पेश किया है, जिसमें हिंदी भाषी बाजारों में करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) तथा दक्षिण भारत के बाजारों में माधवन (Madhvan) और प्रियामणि (Priyemani) दिखाई दे रहे हैं. यह नया पैक भारत में सभी मौजूदा व नए ग्राहकों को उपलब्ध कराया जा रहा है. ग्राहक अपने नजदीकी टाटा प्ले विक्रेता के पास जाकर या वेबसाइट www.Tataplay.com से नए महाबचत वाले पैक को ले सकते हैं. मौजूदा सदस्यों को नए ‘महाबचत वाले पैक’ का ऑप्शन टाटा प्ले के मोबाईल एप में मिलेगा.

नए प्लान की लॉन्चिंग पर टाटा प्ले (Tata Play) के एमडी एवं सीईओ, हरित नागपाल (Harit Nagpal) ने कहा, ‘‘मनोरंजन मनुष्य की एक मौलिक जरूरत है, हालांकि बढ़ती कीमतों के कारण लोग मूलभूत जरूरतों जैसे खाना एवं ईंधन और मन बहलाने के लिए होने वाले खर्च जैसे मनोरंजन के बीच किसी एक या दो को चुनने को मजबूर हुए हैं. देश में सबसे बड़े मनोरंजन कार्यक्रम के वितरक के रूप में हमारा कर्तव्य है कि हम मनोरंजन को किफायती बनाएं.’’

5G से जुड़े हर सवाल का जवाब, कितने में मिल सकता है 5जी डेटा

from technology https://ift.tt/R8QBjTu

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

Today's Deal