Type Here to Get Search Results !

Lal Singh Chaddha फिल्म देख भड़के पूर्व इंग्लैंड क्रिकेटर मोंटी पनेसर, कहा- भारतीय सेना और सिखों का अपमान

Monty Panesar: आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज के बाद लगातार खबरों में बनी है. दरअसल, यह फिल्म ट्रेलर आने के बाद से ही लगातार विवादों में रही है. यही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर लगातार इस फिल्म के बॉयकॉट करने की बात ट्रेंड कर रही है. अब इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोंटी पनेसर आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' देखने के बाद आग बबूला हो गए.

'भारतीय सेना और सिखों का अपमान'

दरअसल, इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोंटी पनेसर का मानना है कि यह फिल्म भारतीय सेना और सिखों का अपमान करती है. अब उन्होंने ट्विटर पर अपनी भड़ास निकाली है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि यह फिल्म सिखों और भारतीय सेना का अपमान करती है. इसके अलावा पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी ने #BoycottLalSinghChadda का इस्तेमाल भी किया है. गौरतलब है कि मोंटी पनेसर भारतीय मूल के हैं. उन्होंने इंग्लैंड के लिए 50 टेस्ट और 26 वनडे इंटरनेशनल मैच में क्रमशः 167 और 24 विकेट अपने नाम किया है.

'हॉलीवुड फिल्म का मतलब बनता है, लेकिन...'

गौरतलब है कि साल 1994 में हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' आई थी, लाल सिंह चड्ढा उसी फिल्म का रीमेक है. दरअसल, इस फिल्म में एक कम आईक्यू वाला शख्स अमेरिकी सेना में भर्ती होता है. मोंटी पनेसर के मुताबिक, हॉलीवुड फिल्म का मतलब बनता है क्योंकि वियतनाम वॉर के लिए जरूरत पूरी करने के लिए अमेरिकी सेना लो आईक्यू वाले शख्स को सेना में शामिल कर रही थी, लेकिन बॉलीवुड में इस फिल्म का कोई मतलब नहीं है. यह फिल्म सिखों और भारतीय सेना का अपमान करती है.

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad


Today's Deal