Type Here to Get Search Results !

IND vs WI 3rd T20: टीम इंडिया ने दर्ज की 7 विकेट से शानदार जीत, वेस्टइंडीज को सीरीज में 2-1 से पीछे छोड़ा

West Indies vs India, 3rd T20I: भारत ने वेस्टइंडीज को टी20 सीरीज के तीसरे मैच में 7 विकेट से हरा दिया. इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने 76 रनों की शानदार पारी खेली. जबकि भुवनेश्वर कुमार ने भारत के लिए 2 विकेट लिए. इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है. वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए भारत को 165 रनों का लक्ष्य दिया. जबकि टीम इंडिया ने 19 ओवरों में मैच जीत लिया.

टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ओपनिंग करने आए. इस दौरान रोहित 5 गेंदों में 11 रन बनाकर मैदान से बाहर चले गए. उनकी पीठ में दिक्कत थी, इस वजह से वे रिटायर हर्ट हुए. जबकि सूर्यकुमार ने 76 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 44 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्के लगाए. श्रेयस अय्यर 27 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए. हार्दिक पांड्या 4 रन बनाकर आउट हुए.

ऋषभ पंत ने 26 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और एक छक्का लगाया. उन्होंने नाबाद 33 रन बनाए. जबकि दीपक हुड्डा 7 गेंदों में 10 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने एक चौका लगाया.

वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए. इस दौरान टीम के लिए कायले मेयर्स ने 73 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के जड़े. ओपनर खिलाड़ी ब्रेंडन किंग 20 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए. रोवमैन पॉवेल ने 14 गेंदों में 23 रन बनाए. उनकी इस पारी में 2 चौके और एक छक्का शामिल रहा. कप्तान निकोलस पूरन 22 रन बनाकर आउट हुए.

भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 2 विकेट झटके. उन्होंने 4 ओवरों में 35 रन दिए. हार्दिक पांड्या ने 4 ओवरों में 19 रन देकर एक विकेट लिया. अर्शदीप सिंह ने 4 ओवरों में 33 रन देकर एक विकेट लिया. आवेश खान को एक भी विकेट नहीं मिला. दीपक हुड्डा ने एक ओवर में एक रन दिया.

यह भी पढ़ें : <a href="https://ift.tt/cdQak2g Pandya: ग्लेन मैक्ग्रा का हार्दिक पांड्या पर बड़ा बयान, कहा- क्रिकेट आत्मविश्वास का खेल और यह खिलाड़ी...

from sports
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

Today's Deal