Type Here to Get Search Results !

Airtel 5G Service: भारत में एयरटेल की 5G सर्विस शुरू होने में अभी कितना वक्त लगेगा? जानिए

Airtel 5G Service In India: भारती एयरटेल इसी महीने भारत में 5G सर्विस शुरू करने जा रही है. साथ ही एयरटेल ने मार्च 2024 तक पूरे देश में 5G सर्विस को पेश करने का दावा किया है. एयरटेल (Airtel) के सीईओ गोपाल विट्टल ने घोषणा करते हुए कहा, "हम अगस्त में 5जी को लॉन्च करने पर विचार कर रहे हैं और इसके बाद बहुत जल्द इसे पूरे देश में रोल आउट करने की योजना बना रहे हैं." गोपाल विट्टल ने कहा कि देश में टेलीकॉम सर्विस की कीमत काफी कम है और इसे बढ़ाने की अवश्यकता है. इससे लग रहा है एयरटेल की सर्विस महंगी हो सकती हैं. इसके अलावा दूरसंचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान ने भी एक महीने में 5जी सर्विस शुरू होने की बात कही है.

एयरटेल ने कंपनियों के साथ की पार्टनरशिप

पिछले हफ्ते भी एयरटेल की ओर से अगस्त में 5जी सर्विस शुरू करने की बात कही गई थी. एयरटेल ने कहा था कि उन्होंने भारत में 5जी सर्विस के लिए एरिक्शन, नोकिया और सैमसंग के साथ पार्टनरशिप की है. विट्टल ने एयरटेल के अर्निंग कॉल के दौरान बताया, "हम भारत के लगभग 5 हजार शहरों के लिए 5जी रोलआउट की योजना बना रहे हैं. यह एयरटेल के अब तक के इतिहास में सबसे बड़ा रोलआउट होगा."

अगस्त में ही शुरू हो जाएगा 5जी

दूरसंचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान ने भी एक महीने में देश के कई हिस्सों में 5जी सर्विस शुरू हो जाने की उम्मीद जताई है. राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान ने आगे कहा कि हाई स्पीड इंटरनेट के लिए तैयार हो जाइए, अगले महीने तक देश में 5जी सर्विस शुरू होने की पूरी तैयारी है.

5जी स्पेक्ट्रम में एयरटेल की कितनी हिस्सेदारी?

5जी के लिए देश में कुल 1,50,173 करोड़ रुपये के स्पेक्ट्रम की बोलियां लगाई गई है, जिसमें भारती एयरटेल ने 19867Mhz स्पेक्ट्रम और वोडाफोन-आइडिया ने 6228Mhz स्पेक्ट्रम अपने नाम किए है. इसके अलावा रिलायंस जियो ने अकेले 88,078 करोड़ का स्पेक्ट्रम खरीदा है. जियो ने सबसे ज़्यादा स्पेक्ट्रम खरीदे हैं. 50 फीसदी से अधिक के स्पेक्ट्रम पर जियो ने कब्जा जमा लिया है.

from technology https://ift.tt/qIFoBbe

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

Today's Deal