Type Here to Get Search Results !

WWE दिग्गजों ने पूर्व चैंपियन से की Roman Reigns की तुलना, कहा- पहले खुद को उस लेवल पर पहुंचाना होगा

Vince Russo On Roman Reigns: रोड डॉग ब्रॉयन जेम्स (Road Dogg Brian James) और विंस रूसो (Vince Russo) WWE के बड़े सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं. दोनों दिग्गजों का मानना है कि WWE कोई ऐसा ऑप्शन निकालना चाहिए, जिससे रोमन रेंस (Roman Reigns) को रेसलिंग में बगैर फीचर किए हर हफ्ते शो में फीचर किया जा सकता है. इस दौरान दोनों दिग्गजों ने रोमन रेंस की तुलना हल्क होगन (Hulk Hogan) की. दरअसल, रोड डॉग ब्रॉयन जेम्स (Road Dogg Brian James) और विंस रूसो (Vince Russo) रोमन रेंस के टीवी पर कम दिखने को लेकर बातचीत कर रहे थे.

WWE दिग्गजों ने पूर्व चैंपियन से की Roman Reigns की तुलना, कहा- पहले खुद को उस लेवल पर पहुंचाना होगा
Roman Reigns

'हल्क होगन हर जगह मौजूद रहते थे'

रोड डॉग ब्रॉयन जेम्स (Road Dogg Brian James) का मानना है कि हल्क होगन (Hulk Hogan) और उनके जैसे अन्य दिग्गजों को चर्चा में रहने के लिए शो में आने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि इन सुपरस्टारों ने खुद को स्थापित किया है. एक बार जब रोमन रेंस खुद को हल्क होगन जैसा बना लेंगे, तो वह हर शो में आएंगे यह संभव नहीं रह जाएगा, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि पहले खुद को उस लेवल पर पहुंचना होगा. साथ ही उन्होंने कहा कि म्यूजिक वीडियो हो या फिर कोई भी मौका, हल्क होगन (Hulk Hogan) वहां जरूर मौजूद रहते थे.

'किसी और विकल्प पर विचार करें WWE'

वहीं, रोड डॉग ब्रॉयन जेम्स (Road Dogg Brian James) कहते हैं कि WWE को किसी और विकल्प पर विचार करना पड़ेगा, ताकि रोमन रेंस (Roman Reigns) की उपलब्धता हर शो के लिए निश्चित की जा सके. उन्होंने कहा कि रोमन रेंस (Roman Reigns) को बहुत ज्यादा रेसलिंग करने की जरूरत नहीं है, उन्हें महज शो में अपनी मौजूदगी का एहसास दिलाना है. साथ ही उन्होंने कहा कि चूंकि रोमन रेंस (Roman Reigns) के बड़े स्टार हैं, इस वजह से रेसलिंग के बगैर अपनी उपस्थिति का एहसास वह कई तरह से दिला सकते हैं. गौरतलब है कि Summerslam 2022 में ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस आमने-सामने होंगे. वहीं, ऐसा माना जा रहा है कि यह दोनो दिग्गजों के बीच आखिरी मैच हो सकता है.

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad


Today's Deal