Type Here to Get Search Results !

World Athletics Championships Live Streaming: वर्ल्ड चैंपियन एंडरसन पीटर्स से नीरज चोपड़ा को मिलेगी कड़ी टक्कर, यहां देखे लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग

Neeraj Chopra World Athletics Championships 2022 Live: नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने पिछले साल एथलेटिक्स में ओलंपिक गोल्ड मेडल (Olympic Gold Medal) अपने नाम किया था. वहीं, अब इस खिलाड़ी की नजर विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 (World Athletics Championships 2022) पर है. विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 अमेरिका के ओरेगन (Oregon) में आयोजित होगा. इस चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा का गुरुवार से शुरू होगा.

World Athletics Championships Live Streaming: वर्ल्ड चैंपियन एंडरसन पीटर्स से नीरज चोपड़ा को मिलेगी कड़ी टक्कर, यहां देखे लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग


शनिवार को खेला जाएगा फाइनल

गौरतलब है कि दो क्वालीफाइंग समूहों में कुल 32 भाला फेंक (Javelin Throwers) खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा करेंगे. जिसके बाद 12 खिलाड़ी फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगे. फाइनल मैच शनिवार को खेला जाएगा. पिछले महीने ही अपना सीजन शुरू करने वाले नीरज चोपड़ा ने इस साल तीन प्रतियोगिताओं में दो बार राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं. उन्होंने स्टॉकहोम डायमंड लीग में 89.94 मीटर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ फेंका और फ़िनलैंड के पावो नूरमी खेलों में अपने सीज़न-ओपनर में बनाए गए राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़कर नया रिकार्ड बनाया.

सोनी नेटवर्क पर होगा लाइव ब्रॉडकास्ट

हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि इस टूर्नामेंट में नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स (Anderson Peters) से कड़ी चुनौती मिलेगी. गौरतलब है कि ग्रेनेडा (Grenada) के एंडरसन पीटर्स मौजूदा विश्व चैंपियन हैं. उन्होंने इस साल तीन बार 90 अंक का आंकड़ा पार किया है, जबकि इस महीने की शुरुआत में स्टॉकहोम (Stockholm) में नीरज चोपड़ा को हराकर गोल्ड मेडल (Gold Medal) अपने नाम किया था. नीरज चोपड़ा का मैच भारतीय दर्शक Sony TEN 2 and Sony TEN 2 HD TV पर देख सकते हैं. इसके अलावा SonyLIV पर लाइव स्ट्रीमिंग देखा जा सकता है.

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad


Today's Deal