Type Here to Get Search Results !

Lalit Modi Controversies: ललित मोदी सभी विवाद से रखते है गहरा नता, खुद के पर रखी थी IPL की नींव

Lalit Modi & Sushmita Sen: आईपीएल की शुरूआत ललित मोदी (Lalit Modi) ने साल 2008 में की थी. वह आईपीएल (IPL) के चैयरमैन भी रह चुके हैं, लेकिन ललित मोदी का विवादों से गहरा नाता रहा है. इस वजह से आईपीएल के पूर्व चैयरमैन लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं. अब फिर उन्होंने कुछ ऐसा किया कि सब हैरान रह गए. दरअसल, उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) के साथ ट्विटर पर फोटो शेयर किया है, साथ ही लिखा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं.

Lalit Modi Controversies: ललित मोदी सभी विवाद से रखते है गहरा नता, खुद के पर रखी थी IPL की नींव
Lalit Modi

IPL विवाद के बाद देश से फरार हैं ललित मोदी

गौरतलब है कि आईपीएल विवाद (IPL Controversy) के बाद ललिल मोदी (Lalit Modi) भारत से फरार हो गए थे. इस वक्त 56 वर्षीय ललित मोदी लंदन में रह रहे हैं. दरअसल, ललित मोदी को भारत लाने के लिए कई एजेंसियां काम कर रही थी, लेकिन भारत नहीं लाया जा सका. आईपीएल विवाद के अलावा भी ललित मोदी का नाम कई विवादों में आ चुका है.

IPL के चैयरमैन रह चुके हैं ललित मोदी

दरअसल, आईपीएल (IPL) के पूर्व चैयरमैन ललित मोदी (Lalit Modi) की जब राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (Rajasthan Cricket Association) में इंट्री हुई थी, उस वक्त भी बड़ा हंगामा हुआ था. हालांकि, आईपीएल को अकेले दम पर खड़ा करने का श्रेय ललित मोदी को जाता है. बहरहाल, साल 2007 में जब आईपीएल की घोषणा की गई, उस वक्त बीसीसीआई (BCCI) का एक बड़ा खेमा चाहता था कि यह प्रोजेक्ट फेल हो जाए, लेकिन ललित मोदी आईपीएल को शुरू करने में सफल रहे. आज के वक्त में आईपीएल दुनिया की सबसे पॉपुलर लीगों में एक मानी जाती है.

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad


Today's Deal