Type Here to Get Search Results !

IND vs ENG: सूर्यकुमार के शतक के बावजूद तीसरे मैच में हारा भारत, टी20 सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा

England vs India T20 Trent Bridge, Nottingham Suryakumar Yadav: भारत को नॉटिंघम में खेले गए टी20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में 17 रनों से हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया के लिए इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने तूफानी शतक जड़ा. हालांकि इसके बावजूद भारतीय टीम नहीं जीत सकी. लेकिन टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया. इंग्लैंड ने आखिरी मैच में 216 रनों का लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में भारतीय टीम 198 रन ही बना सकी. 

IND VS ENG
IND VS ENG

इंग्लैंड के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए सूर्यकुमार यादव ने तूफानी पारी खेली. उन्होंने 55 गेंदों में 117 रन बनाए. सूर्यकुमार की इस पारी में 14 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. उनकी यह रिकॉर्ड तोड़ पारी रही. श्रेयस अय्यर ने 23 गेंदों का सामना करते हुए 28 रन बनाए. उन्होंने 2 छक्के लगाए. पूर्व कप्तान विराट कोहली इस मैच में भी कुछ खास नहीं कर पाए. वे 6 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए. 

रोहित शर्मा भी 11 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने भी दो चौके लगाए. ऋषभ पंत एक रन बनाकर आउट हुए. दिनेश कार्तिक कुछ खास नहीं कर पाए. वे 6 रन बनाकर आउट हुए. रविंद्र जडेजा 3 गेंदों में एक छक्के की मदद से 7 रन बनाकर आउट हुए. हर्षल पटेल 5 रन बनाकर आउट हुए. रवि बिश्नोई 2 रन बनाकर आउट हुए. आवेश खान एक रन बनाकर नाबाद रहे. इस तरह भारतीय टीम 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 198 रन ही बना सकी.

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए. इस दौरान डेविड मलान ने 77 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 39 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और 5 छक्के लगाए. जबकि लियाम लिविंगस्टोन 42 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने 29 गेंदों में 4 छक्के जड़े. हैरी ब्रूक 19 रन और क्रिस जॉर्डन 11 रन बनाकर आउट हुए. जेसन रॉय ने 27 रनों का योगदान दिया. 

भारत के लिए हर्षल पटेल और रवि बिश्नोई ने दो-दो विकेट लिए. हर्षल ने 4 ओवरों में 35 रन दिए. जबकि रवि ने 4 ओवरों में 30 रन दिए. आवेश खान ने 4 ओवरों में 43 रन देकर एक विकेट लिया. उमरान मलिक काफी महंगे साबित  हुए. उन्होंने 4 ओवरों में 56 रन दिए. 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad


Today's Deal