Type Here to Get Search Results !

HPSC ADO Recruitment 2022: हरियाणा में कृषि विकास अधिकारी के पदों पर निकली वैकेंसी, बचे हैं चंद दिन, जल्द करें आवेदन

HPSC ADO Recruitment 2022: हरियाणा में नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. हरियाणा लोक सेवा आयोग ने कृषि विकास अधिकारी ग्रुप-बी के पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम 19 जुलाई 2022 है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 100 रिक्त पदों को भरा जाएगा. 

HPSC ADO Recruitment 2022: हरियाणा में कृषि विकास अधिकारी के पदों पर निकली वैकेंसी, बचे हैं चंद दिन, जल्द करें आवेदन
HPSC

महत्वपूर्ण तिथि 
आवेदन शुरू होने की तिथि – 29 जून 2022
आवेदन की अंतिम तिथि – 19 जुलाई 2022

जानें शैक्षणिक योग्यता 
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएससी (ऑनर्स) एग्रीकल्चर या बीएससी एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन डिटेल्स चेक कर सकते हैं. 

आयु सीमा
आवेदक की उम्र 18 वर्ष से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए. अधिकतम उम्र की सीमा में बीसी, एससी व एसटी वर्ग के आवेदक को 5वर्ष की छूट दी गई है. 

चयन प्रक्रिया
कृषि विकास अधिकारी के पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. 

जानें कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर दिए गए Click Here To Apply Online For Advt. No. 15 Of 2022 – Agriculture Development Officer (Soil Conservation/Soil Survey) In Agriculture And Farmers Welfare Department, Haryana के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब New Registration पर क्लिक करें.
  • आवश्यक विवरण को दर्ज करें.
  • आवश्यक दस्तावेज को अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें. 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad


Today's Deal