Type Here to Get Search Results !

Free OTT App: एकदम मुफ्त में देखें Movies और Web Series, डाउनलोड करें ये ऐप्स

OTT App: आज के समय में महंगाई बढ़ती ही जा रही है. ऐसे में, हर महीने मोबाइल, डिश, सिक्योरिटी कैमरा का मंथली रिचार्ज भी कराना पड़ता है. साथ ही Netflix, Amazon Prime, Hotstar जैसे ओटीटी ऐप्स के मंथली रिचार्ज में भी हजारों रुपए खर्च हो जाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि कई सारे ऐसे ऐप्स भी हैं, जहां से आप मुफ्त में लेटेस्ट मूवी, वेब सीरीज का लुत्फ उठा सकते है. यहां हम आपको इन्ही ऐप्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं

All Free OTT Apps
Free OTT Apps

Voot

अगर आप टीवी शोज देखने के शौकीन हैं और मुफ्त में टीवी शोज देखना चाहते हैं, तो गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से Voot ऐप डाउनलोड कर लें. इस ऐप पर Colors और MTV के ढ़ेर सारे शोज मौजूद हैं. ध्यान रहे कि यहां आप मूवीज को भी फ्री में देख सकते हैं, लेकिन उसके लिए आपको ऐड्स भी देखने को मिलेंगे.

JioCinema

जियो सिनेमा (JioCinema) ऐप को गूगल ऐप (Google App) और ऐपल ऐप पर डाउनलोड किया जा सकता है. सभी जियो यूजर्स मूवीज और टीवी सीरीज को JioCinema ऐप के जरिए फ्री में देख सकते हैं. जियो सिनेमा पर हिन्दी समेत कई भाषाओं में कंटेंट उपलब्ध है.

MX Player

MX Player ऑफलाइन वीडियो प्लेयर के तौर पर लॉन्च हुआ था. अब ये 12 भाषाओं में कंटेंट पेश करता है. इसमें MX Originals और फीचर शोज देखे जा सकते हैं.

Tubi

अगर आपको हॉलीवुड फिल्में और शोज देखना पसंद हैं, तो आपके लिए Tubi अच्छा प्लेटफॉर्म बन सकता है. इस पर हॉलीवुड मूवी देखी जा सकती हैं. आप इस ओटीटी प्लेटफोर्ट पर इंग्लिश मूवी और टीवी शोज को HD क्वालिटी में देख सकते हैं. इस प्लेटफॉर्म पर भी आपको एड्स देखने को मिलेंगे.

Plex

Plex स्ट्रीमिंग सर्विस से यूजर्स मुफ्त में मूवी और टीवी शोज देख सकते हैं. इस प्लेटफॉर्म पर 200 से ज्यादा लाइव चैनल मुफ्त में देखे जा सकते हैं. बता दें कि इसमें हिंदी कंटेंट वाले शोज भी शामिल हैं.

नोट - इन सभी ऐप्स को Google Play Store से डाउनलोड किया जा सकता है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad


Today's Deal