हवलदार के अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग
मझौलिया थाना क्षेत्र के नौतन खुर्द पंचायत के वार्ड नंबर 2 निवासी हवलदार आशिक राय 56 वर्ष के निधन इलाज के दौरान पीएमसीएच पटना में गुरुवार को मौत हो गई । लाश पैतृक गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया । मझौलिया थाना के एसआई बाल्मीकि प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने पहुंचकर नमन किया एवं सलामी दी। परिजनों ने बताया कि पुलिसकर्मी गया में पुलिस लाइन में हवलदार पद पर कार्यरत थे, जो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे अपने पीछे पत्नी 3 पुत्र तीन पुत्रियों छोड़ कर चले गए। परिजनों ने बताया कि हवलदार आशिक राय का तबादला गया पुलिस लाइन से बेतिया में हो गया था। वे बेतिया में ज्वॉइनिंग करने के लिए तैयारी कर रहे थे कि अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया। जहां हार्ड अटैक एवं ब्रेन हेमरेज से उनकी मृत्यु हो गई। मुस्लिम रीति रिवाज के साथ उनका दाह संस्कार किया गया। मौके पर मुखिया सौदागर शाह, वार्ड वार्ड सदस्य जितेंद्र राम, सरपंच मोहम्मद अंसारी, इदरीश राय, नाजिम अंसारी ने पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।

