Type Here to Get Search Results !

नौतन खुर्द पंचायत के एक युवा का हुआ दारोगा के लिए चयन

नौतन खुर्द पंचायत के एक युवा का हुआ दारोगा के लिए चयन

मझौलिया
। प्रखंड क्षेत्र की नौतन खुर्द पंचायत के बेखबरा गांव निवासी मोहन प्रसाद के पुत्र सुबोध कुमार चौरसिया का चयन बिहार पुलिस के दरोगा के पद पर हुआ है । इनके चयन से माता शकुन्तला देवी सहित परिजनों में काफी खुशी का माहौल है। सुबोध के माता पिता द्वारा सुबोध को मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वही सुबोध ने बताया कि उसकी प्रारम्भिक पढ़ाई मझौलिया के एमजी पब्लिक स्कूल से शुरू हुई एवम विगत 12 वर्षों से मोतिहारी में रहकर इंटरमीडिएट एंवम ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। उसने बताया कि तीसरे प्रयास में दरोगा पदपर उसकी बहाली हुई है। दरोगा पद पर सुबोध कुमार के चयन पर स्थानीय मुखिया सौदागर साह, लालबाबू प्रसाद चौरसिया आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad


Today's Deal